20 अक्टूबर 2019 - 12:47
हुसैन के चाहने वालों के दम पर #HussainForUnity (#हुसैनहमेंएकजुटकरतेहैं), ट्वीटर पर पहले और दूसरे नम्बर पर ट्रैंड करता रहा

सोशल मीडिया एनालिटिक्स और मॉनिटरिंग टूल टाकवाकर की रिपोर्ट के अनुसार, इमाम हुसैन (अ) के चेहलुम (अरबईन) के अवसर पर इराक़ के पवित्र शहर कर्बला में अज़ादारी करने इकट्ठा हुए लाखों लोगों की ख़बर को जहां वर्ल्ड मीडिया ने नज़र अंदाज़ किया, वहीं अरबईन का टाइटल #HussainForUnity - #हुसैन हमें एकजुट करते हैं, ट्वीटर पर दूसरे नम्बर पर ट्रैंड करता रहा।

टाकवाकर का कहना है कि ट्वीटर पर #हुसैन हमें एकजुट करते हैं, 14 लाख बार ट्वीट किया गया, जिसके कारण विश्व भर में वह दूसरे नम्बर पर ट्रैंड करने लगा।

हालांकि #हुसैन हमें एकजुट करते हैं, मोहर्रम के मीहने से ही ट्वीटर पर ट्रैंड करने लगा था, लेकिन अरबईन के मौक़े पर पिछले एक हफ़्ते से 29 करोड़ एकाउंट्स पर इसे देखा गया।

इसके अलावा, एक हफ़्ते के दौरान 17 लाख लोगों ने इस हैशटैग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं अरबईन के दिन पांच घंटे के लिए यह हैशटैग ट्वीटर पर पहले नम्बर पर ट्रैंड करता रहा।

#हुसैन हमें एकजुट करते हैं, का इस्तेमाल करने वालों में से 45 फ़ीसद महिलाएं हैं।